नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, व.सं.। पीतमपुरा में सीडी ब्लॉक मार्केट के सड़क मार्ग से होते हुए एपी ब्लॉक की तरफ जाने वाली रेड लाइट पर सड़क की स्थिति बीते दो महीने से अधिक समय से बेहद खराब है। इस सड़क में कई बार मरम्मत कार्य और केबल डालने को लेकर खुदाई की गई। अभी मौजूदा समय में फिर से सड़क को खोदा गया। इस वजह से यहां व्यस्त समय पर काफी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। वहीं, इस संबंध में निगम अधिकारियों ने कहा कि इस सड़क का कार्य जल्द ही पूरा कर फिर से व्यवस्थित और पक्की सड़क बना दी जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क खुदाई के बीच जाम से परेशानी बढ़ी यह भी पढ़ें- लाइव ::: तैरता कचरा बता रहा नालों की सफाई की हकीकत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...