सड़क खराब होने से ग्रामीण झेल रहे हैं दिक्कत
चम्पावत, जून 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र में स्थित लफड़ा-दियूरी मोटर मार्ग का जल्द सुधारीकरण होगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि जिला योजना में क्षतिग्रस्त सड़क का सुधारीकरण करेगी। विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि की पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी मोटर मार्ग में लफड़ा ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति बाहुल्य दियूरी तक बनाई गई सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क सुधारीकरण को चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना में मंजूरी मिली है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि स्वीकृत सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए विभाग की ओर से टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.