चंदौली, फरवरी 9 -- धीना। सकलडीहा विकास खंड के ग्राम पंचायत खोर में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई पक्की सड़क खराब हो गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया पर विभाग अनदेखी कर रहा है। ग्रामीण विजय कुमार कनौजिया, संजय सिंह, आलोक कुमार का कहना है कि सड़क मरम्मत के लए जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई मगर इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो रहा। लोगों लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.