सड़क क्षेत्र में प्रगति का रीढ़ होती है: विधायक रामचंद्र
पलामू, मई 16 -- सतबरवा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सतबरवा अंचल के कमारू गांव में रामयाद साव के घर से डोंगवाटांड़ स्कूल होते हुए श्मशान घाट तक सड़क निर्माण के लिए शनिवार को मनिका क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने पूजा कर शिलान्यास किया। विधायक ने इस क्रम में कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य समेत मूलभूत सुविधाएं सड़क से होकर ही गुजरती है। सड़क के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने अभिकर्ता को गुणवत्तापूर्ण सड़क को बनाने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के अलावा विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, संजय यादव, अमित कुमार साहू, पिंटू असलम, अरविंद विश्वकर्मा, कमलेश यादव, अरुण साहू, इंद्रदेव उरांव, अयोध्या यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.