सोनभद्र, मार्च 2 -- रामगढ़, हिंदुस्तान संवाद। चतरा विकास खंड के गिरिया शिव मंदिर से शिवगढ़ जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का निर्माण आठ वर्ष पूर्व जिला पंचायत से कराया गया था। कई बार इसे लेकर ग्रामीणों ने संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज तक सड़क मरम्मत नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान पुन: इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में विवेक मिश्रा, राजेश कुमार, बलराज, संतोष, रामविलास ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत से आठ वर्ष पूर्व कराया गया था। काफी लंबा समय गुजर जाने के बाद सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो ग...