रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- मयंक त्यागी, किच्छा। लालपुर-महाराजपुर मार्ग के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिलने पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान बेहड़ ने बताया कि लालपुर से महाराजपुर तक करीब 1500 मीटर सड़क का निर्माण 'टीडब्ल्यूटी' तकनीक से लगभग 2.08 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। विभाग ने इस तकनीक को सर्वोत्तम बताते हुए सड़क की आयु 20 वर्ष बताई थी, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर टूट गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह पहले निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश उन्होंने कहा कि इसी तकनीक से शिमला पिस्तौर, ग्राम आनंदपुर...