गिरडीह, अप्रैल 9 -- देवरी। देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो, देवरी, खिजुरी पथ में नावागढ़- पांडेयडीह मोड़ से हथगढ़ तक 10.6 किलोमीटर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के संवेदक द्वारा कार्य में अनिमितता बरतने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने व्यवस्था के खिलाफ भारी रोष जताया। इस सम्बंध में गुनियाथर पंचायत की मुखिया सेरुन खातून, सबदर अंसारी, सोना साव, भागीरथ राय, बच्चू दास, रोहन पंडित, राजकुमार साव, मुकेश साव, चन्दन ठाकुर, दीपक साव आदि ग्रामीणों ने बुधवार को बताया कि पांडेयडीह मोड़ से हथगढ़ गांव तक 5.43 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति दी गई है। जिसका झारखण्ड बाबा कंस्ट्रक्शन के संवेदक द्वारा प्राक्कलन का अनदेखी कर मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता निम्न स्तर की हो जा रही है। बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क का सुदृढ़ीकर...