सड़क के विस्तार को लेकर विधायक से मिले पूर्व सैनिक व बीडीसी सदस्य
बागेश्वर, जून 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोशीपालड़ी तथा कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त सैनिक फते सिंह करायत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित मोटर मार्ग के विस्तार को लेकर विधायक पार्वती दास को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मार्ग के विस्तार के लिए शीघ्र शासनादेश जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पालड़ीछीना-करालापानी-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के प्रस्तावित विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह मार्ग महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों, गांधी सेवा केंद्र तथा एनएच-309 को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। फते सिंह करायत ने बताया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के 15 से 20 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.