सड़क के लिए 22 गांवों के लोगों ने जमीन नहीं देने का लिया निर्णय
रांची, अगस्त 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भारत माला सड़क परियोजना और बेड़ो-खूंटी बाईपास सड़क निर्माण के विरोध में शनिवार को कर्रा हाई स्कूल मैदान में कर्रा प्रखंड के 22 राजस्व गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता फ्रेंकलीन धान ने की। बैठक में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने दोनों प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के खिलाफ एकजुट होकर उलगुलान का ऐलान किया। जमीन अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध:
भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण किसी भी कीमत पर भारत माला परियोजना और बेड़ो-खूंटी बाईपास के लिए अपनी कृषि योग्य जमीन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जिन जमीनों से होकर प्रस्तावित सड़क गुजरने वाली है, उन पर उनके पूर्वज वर्षों से खेती करते आ रहे हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.