अल्मोड़ा, नवम्बर 17 -- बसेरा बैंड से धन्यारी रोड निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि इस बार स्थाई समाधान हुए बगैर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बसेरा बैंड से धन्यारी रोड निर्माण, तिपौला स्थित पंपहाउस में नई मोटर स्थापित करने तथा जलजीवन मिशन के कार्य शुरू करवाने को लेकर ग्रामीण 2023 से तीन आंदोलन कर चुके हैं। समाधान के नाम पर हर बार समझौता कर लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा। नाराज ग्रामीणों ने अब पिनोली कौटिया मोटरमार्ग निर्माण कार्य शुरू करवाने, कफड़ा किरोली, दड़माड़ कोट्यूड़ा तथा छबीसा कफड़ा मोटरमार्गों का सुधारीकरण, पशु चिकित्सा केंद्र कफड़ा में पशु प्रसार अधिकारी की स्थाई नियुक्ति आदि मांगें भी प्रमुखता से उठाई हैं। यहां प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.