सड़क के लिए दाबू हड़ाप के ग्रामीणों का प्रदर्शन
बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दस किमी सड़क नहीं बनने पर दाबू हड़ाप के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार होगा। दाबू हड़ाप के ग्रामीण गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम सभा सिमगड़ी का दाबू हड़ाप तोक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.