गंगापार, फरवरी 22 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला गारोपुर स्थित वार्ड संख्या 3/10 में चंदू खां के मकान के समीप तिराहे पर चल रहे सड़क व नाली निर्माण कार्य के बीच एक लोहे का पोल बाधा बन गया है। सड़क चौड़ीकरण से पोल अब लगभग सड़क के बीच खड़ा है। सभासद तबस्सुम का कहना है कि पहले सड़क में पोल किनारे जैसा लगता था, लेकिन चौड़ीकरण के बाद उसकी स्थिति खतरनाक हो गई है। खासकर रात के समय साइकिल, बाइक व अन्य वाहन चालकों के लिए यह गंभीर जोखिम बन गया है। मोहल्लेवासी सहबान, कादिर दुबई, निशार मास्टर, फिरोज़ ख़ान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से उक्त लोहे के पोल को किनारे हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.