गंगापार, अप्रैल 29 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खीरी और कोहड़ार मार्ग सड़क का चौड़ीकरण किया गया लेकिन सड़क के किनारे लगे हैंडपंप अभी तक स्थानांतरित न किए जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।दसौती गांव ग्राम पंचायत पटेहरा के पानसी गांव में वहीं ग्राम पंचायत खूंटा के सींकी गांव में व इटवा खुर्द गांव में सड़क के किनारे पहले से लगे हैंडपंप इस समय राहगीरों को दुर्घटना का दावत दे रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि, सड़क का चौड़ीकरण किया गया लेकिन, सड़क के किनारे लगे हैंडपंप को स्थानांतरित नहीं किया गया है जिसके चलते सावधानी हटने पर लोग किसी दिन बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...