पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में प्रदेश में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे आवागमन आसान हुआ है। लेकिन पूर्णिया शहर के एक प्रमुख मार्ग पर सड़क के बीच बने गड्ढे के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह स्थान गर्ल्स स्कूल, किलकारी स्कूल रोड, सेल्स टैक्स कार्यालय, डॉन बॉस्को स्कूल के कोने और कोर्ट-कचहरी जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच स्थित है। जदयू जिला महासचिव संजू सिंह ने प्रशासन से इस खतरनाक गड्ढे की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.