सड़क के बीच धंसी पुलिया बनी हादसे का सबब
जौनपुर, मई 13 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा वाया पट्टीनरेन्द्रपुर मार्ग से बीरमपुर गांव होते हुए गोमती नदी तट तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाले के ऊपर बनी पुलिया धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। क्षतिग्रस्त पुलिया अब राहगीरों के लिए हादसे का कारण बनती जा रही है। पुलिया टूटने से लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क भी लगभग कट गया है। यह सड़क गायत्रीनगर इंटर कॉलेज से होकर गोमती नदी पर गजेंद्रपुर गांव में बने नए पीपा पुल तक जाती है, जिससे जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद के कई गांव जुड़े हुए हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समस्या से नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक पांडेय के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.