कटिहार, जून 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शहर के कोरियापट्टी से रामपाड़ा होते हुए डंडखोरा की ओर जाने वाली सड़क कोरिया पट्टी चौक के समीप जर्जर हालत में है। बीच सड़क पर ही गड्ढा होने तथा एक ओर से आने वाली सड़क नीची तथा दूसरी ओर से आने वाली सड़क उंची होने के कारण वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग भी अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क के बीच बन आए गड्ढे को भरकर समतल करने तथा मरम्म्त की मांग की है। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। इस सड़क होकर हजारों की संख्या में प्रतिदिन दिन वाहन चालक व आमलोग आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- जमुआ जाने वाली पक्की सड़क खड्ढे में तब्दील, परेशानी गुरूवार को भी एक स्कूटी सवार सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी श्रवण साह, दिनेश कुमार आदि ने बता...