गोंडा, मार्च 29 -- कर्नलगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के स्टेशन रोड पर शनिवार की देर शाम नवनिर्मित सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की शिनाख्त सुभान पुत्र उस्मान, निवासी नई बाजार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया। सुभान अपनी बहन को बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। अंधेरे के कारण वह सड़क के बीच खड़े खंभे से टकरा गया। बहन को गंभीर चोट नहीं आई। एक पैदल राहगीर भी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। सुभान की बहन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गोंडा रेफर किया गया।स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के बाद भी बिजली के खंभे सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.