चंदौली, फरवरी 17 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-धनकुवारी मार्ग पर पेड़ लोगों की परेशानी का कारण बने हुए है। इस मार्ग पर संभलकर नहीं चले तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि जगह-जगह सड़क पर ही कई पेड़ खड़े हैं। वन नियमों के चलते इन्हें हटाया नहीं जा रहा है लेकिन कभी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है। जब सामने से कोई वाहन आता है और तेज प्रकाश से कुछ आगे दिखाई नहीं देता है। ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इसे हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कर्मनाशा नदी पार बसे करीब एक दर्जन गांवों के अलावा पड़ोसी जनपद सोनभद्र के रायपुर, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गांवों सहित वैनी व खलियारी बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मानी जाती है। सड़क के बीच में पेड़ों को होने व जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.