देहरादून, जून 4 -- किमाड़ी से मसूरी के बीच प्रस्तावित फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के विरोध में पर्यावरण बचाओ आंदोलन के तहत स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि सड़क के पेड़ों को नहीं कटने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए क्षेत्र के करीब 700 पुराने और हरे-भरे पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित किया गया है, जिसका पर्यावरणविद और स्थानीय लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं। पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस प्रदर्शन में नागरिकों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक तरफ अधिकारी विकास के नाम पर हजारों पेड़ों की कुर्बानी दे रहे हैं और दूसरी तरफ पर्यावरण दिवस पर नए पौधे लगाने का नाटक करते हैं। यह भी पढ़ें- विद्युत नगरी चंद्रपुरा व कोयलांचल में पर्यावरण का बुरा हाल सीएफजीडी ...