अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- स्याल्दे। डोटियाल-नैल मोटर मार्ग पर डोटियाल पास सराईखेत से रामनगर की ओर जा रहा ट्रक दूसरे वाहन को साइड देने के कारण खाई की ओर गिर गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे पेड़ होने से ट्रक खाई में गिरने से बच गया। चालक की हालत भी सुरक्षित बताई जा रही है। यूकेडी नेता ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...