सड़क के निरीक्षण व देखभाल पर खर्च होंगे 15967 करोड़
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर। राज्य के सभी जिलों में पथ निर्माण विभाग की 19 हजार 305.58 किमी सड़कों का निरीक्षण और देखरेख पर 15967 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए वर्ष 2034 तक की रूपरेखा तय कर ली है। निरीक्षण और देखरेख का काम एआई से किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग की ओर से राशि खर्च करने को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। अब वित्त विभाग को राशि आवंटन करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग से स्वीकृति के बाद सभी जिलों में एआई से पथों का निरीक्षण और देखरेख का काम शुरू होगा।विभाग के अधिकारी की मानें तो अभी यह तय नहीं है कि किस जिले की कितनी किमी सड़क इसमें शामिल की जाएगी। लेकिन, इसमें मुजफ्फरपुर की भी करीब दो से तीन सौ किमी सड़क शामिल की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.