हजारीबाग, अप्रैल 16 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, हज़ारीबाग द्वारा बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत चन्दौल के ग्राम पुन्दौल से मरदुसोती तक पथ सुंदरीकरण कार्य 2.020 किलोमीटर किया गया। लेकिन सड़क के दोनों ओर फिलिंग का मिट्टी भराई नहीं होने से सड़क बनने का औचित्य ही नहीं रहा। सिर्फ पिचिंग भर ही सड़क बची है। विपरीत दिशा से आने वाले दो वाहन भी गुजर नहीं सकती है। इसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुरेश चौधरी ने कहा कि सड़क पिचिंग कर छोड़ दिया गया है जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। चौधरी ने कहा कि दोनों ओर मिट्टी नहीं भरने के कारण सड़क की चौड़ाई घटा दी गई है। सिर्फ पिचिंग भर ही सड़क बचा हुआ है। उन्होंने विभाग से अति शीघ्र सड़क के दोनों ओर मिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.