शामली, जनवरी 24 -- थानाभवन। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से थानाभवन क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। चरथावल बस स्टैंड मार्ग पर स्थित शामली व मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा पर बसे गांव मरूखेड़ी के पास तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लगभग 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, जिस पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। व्यापारियों ने एक बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...