रामपुर, मार्च 23 -- शहर की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मुख्य मार्गों और मोहल्लों की सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। गड्ढों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.