आगरा, मार्च 23 -- शहर की आवास विकास कालोनी की प्रमुख सड़क पर बने गहरे गड्ढों में हर समय जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे व उनमें जलभराव की वजह से वाहन सवार भी रास्ता बदलने के लिए मजबूर हो गए हैं। स्थानीय बाशिंदों की अधिकारियों से बार-बार गुहार भी जर्जर सड़क व कालोनी की क्षतिग्रस्त पुलियों से निजात नहीं दिलवा पा रही है। रविवार को आवास विकास कालोनी के रहने वाले वरिष्ठ नागरिक श्रीकृष्ण शरद ने कहा कि मथुरा-बरेली हाईवे से कालोनी में प्रवेश करते ही 100 मीटर की सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। सड़क पर हर समय जलभराव रहता है और बारिश के मौसम में तो हालात अधिक बदतर हो जाते हैं। कालोनी के सेक्टर चार ए की सड़कों के तो हाल और भी बदतर हैं। सड़कों पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की हालत तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.