सड़क के गड्ढे में फंसकर टोटो पलटा
मुंगेर, मई 30 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के छाता गांव के समीप गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक टोटो सड़क पर बने बड़े गड्ढे में फंसकर पलट गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी मदद से टोटो सीधा किया गया। राहत की बात यह रही कि, दुर्घटना के समय टोटो पर कोई सवारी नहीं थी। जानकारी के अनुसार, टोटो संग्रामपुर की ओर जा रहा था। छाता गांव के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी जमा रहने के कारण चालक को गड्ढे का सही अंदाजा नहीं लग सका और वाहन असंतुलित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन लीकेज से आरसीसी सड़क जर्जर, गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान चालक सतर्क था, जिससे उसे केवल हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों विकास,मिथलेश, राजेश ने बताया कि उक्त स्थान पर लंबे समय से बड़ा गड्ढा बना हुआ है। बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.