आदित्यपुर, मार्च 20 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक करीब 6 किमी की अधूरी सड़क पर विकास का पहिया अटक गया है। पिछले दो माह से मरम्मत कार्य बंद है। शिलान्यास के साढ़े तीन माह बाद भी यह अधूरा है। पिछले वर्ष 2 दिसंबर को साढ़े आठ करोड़ से सड़क के राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का विधायक सविता महतो ने शिलान्यास किया था। मरम्मत कार्य मार्च तक पूरा होना था। विभागीय लापरवाही एवं तकनीकी अड़चन के कारण मार्च माह के पूरा होने में मात्र 11 दिन शेष रह गए है, पर 50 फीसदी भी मरमत कार्य नहीं हो पाया है।सड़क पर उड़ रही धूल राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। धूल की वजह से चांडिल प्रखंड मुख्यालय भी बदरंग हो गया है। दुकानदार अपने घरों के आगे खुद से बल्ब लगा रहे हैं, जिससे कि अंधेरा में कोई दुर्घटना नहीं हो। समय रहते सड़क का मरम्मत का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.