सिद्धार्थ, मई 10 -- सोहांस। उस्का बाजार क्षेत्र के फुलवरिया गांव के बाहर सड़क के किनारे कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इससे बारिश के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कूड़े कचरे से दुर्गंध आती है। इससे रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। बरसात में कचरे की वजह से लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। कोई जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियां भी गंदगी से पटी होने से बजबजा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं बावजूद जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है। एडीओ उमेश पटेल ने कहा कि सफाई कर्मियों को निर्देशित कर जल्द साफ-सफाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...