पटना, जून 23 -- यातायात पुलिस ने सोमवार की रात पटना जंक्शन इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस्कॉन मंदिर और बुद्ध स्मृति पार्किंग के समीप खड़ी 47 बाइक पर कार्रवाई की गई। वहीं वाहन चालकों से 23 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। सड़क के किनारे खड़े वाहन से जाम लगने के साथ ही पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करने पड़ता है। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक डीएसपी-4 प्रशांत कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने सोमवार की रात पटना जंक्शन के समीप विशेष अभियान चला सड़क किनारे खड़ी बाइक पर कार्रवाई की। यातायात कर्मी इस्कॉन मंदिर और बुद्ध स्मृति पार्किंग के पास सड़क पर खड़ी 47 बाइक को जब्त कर लिया। उन बाइक को ट्रक पर लादकर यातायात संचालन ले जाया गया। बाद में बाइक मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। डीएसपी-4 ने बताया...