प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। होलिका दहन की तैयारियों की जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि जहां-जहां होलिका दहन होना है, वहां पर सड़क के किनारे लोगों को इसे करने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क खराब न हो। उन्होंने कहा कि इसी महीने रमजान भी शुरू होना है और होलिका दहन भी होना है। ऐसे में जगह-जगह पीस कमेटी की बैठक कराई जाए। जिससे सौहार्द न बिगड़े। लोग आपस में किसी प्रकार का विवाद न हो। होली पर केमिकल युक्त रंग न चले। इसके लिए अफसरों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.