सड़क के कट से टकराई बाइक एक की मौत, दूसरा हुआ जख्मी
मोतिहारी, मई 18 -- चिरैया, निज संवाददाता। चिरैया-घोड़ासहन मुख्य पथ में दीपही गांव के पास निर्माणाधीन सड़क के कट से टकरा कर एक अपाची बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में हो रहा है। घटना शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। मृतक अशोक कुमार (28) की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी महेश राय के पुत्र के रूप में हुई है। जबकि घायल नीतीश कुमार(30) ग्रामवासी जय करण राय का पुत्र है। घटना के समय दोनों रुपयों से भरा थैला लेकर जितना थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में किसी को देने जा रहे थे। इसी क्रम में तीव्र गति से चल रही बाइक कट से टकरा गई। इसके कारण नोटों की गड्डी सड़क पर बिखर गयी। जिसे ग्रामीणों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.