गोड्डा, जून 4 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के बड़ा केरा में सड़क सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बुधवार को एक पिता ने अपने 18 वर्षीय बेटी को खाट के सहारे टांग कर 4 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव बड़ा केरा तक ले गए। घटना को लेकर बताया जाता है कि डुम्बा पहाड़िया की 18 वर्षीय पुत्री सुकुर मुनि पहाड़ीन साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र दोड़ो पहाड़ गांव में रहकर पढ़ाई करती थी। जहां किसी तरह छत से गिरकर घायल हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उस साहिबगंज सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। परिजनों की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने को पैसे की पैसे के अभाव में उसे इलाज न करा कर घर ले आए। इसके लिए परिजनों ने पहले मेघी गांव तक वाहन से ले गए। ...