लखीसराय, फरवरी 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड स्थित वाजितपुर प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में विद्यालय जाने का रास्ता बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। बारिश होते ही कच्चे रास्ते पर घुटने भर पानी जमा हो जाता है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। कई बार अभिभावक अपने बच्चों को गोद में उठाकर या हाथ पकड़कर विद्यालय तक छोड़ने जाते हैं। विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार ने बताया कि सड़क नहीं रहने के कारण कोई भी वाहन विद्यालय तक नहीं आ पाता है। बच्चों को कीचड़ और पानी से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। बरसात के मौसम में उपस्थिति कम हो जाती है, क्योंकि कई अभिभावक अपने बच्चों को जोखिम उठाकर भेजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.