गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर निवासी सुजित मौर्या के घर के सामने सड़क और नाली है। शनिवार को पीड़ित की मां साफ सफाई कर रही थी। वहीं, पड़ोस से पुरानी रंजिश चलती है। सफाई देकर पड़ोसी गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो चार की संख्या मनबढ़ जुट गए। मारपीट कर घायल कर दिए। बचाव करने आए भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोनू, सोनम, उसकी पत्नी और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष रामप्रीत ने विपक्षी पर छत पर गंदगी का आरोप लगाया विरोध करने पर चार की संख्या में जुटकर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आशा,अजित,रामसिंह पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.