सोनभद्र, फरवरी 16 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह नें सोमवार कों एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना प्रमुख से भेंट कर ज्ञापन सौंपा और कोटा खड़िया मार्ग दुरुस्त के साथ उस पर पानी का छिड़काव व लाइट व्यवस्था की मांग की है। बताया कि खड़िया कोटा मुख्य मार्ग जर्जर हो गया है ।गड्ढा युक्त सड़क पर ज्वालामुखी मार्ग पर भी उड़ रहे धूल से भारी प्रदूषण के साथ बड़े वाहनों के आवागमन से आये दिन जाम लग जाता है। बताया की स्कूल के समय परिवहन बंद करने के साथ निरंतर पानी छिड़काव की मांग की है। प्रबंधन नें भी जल्द कारवाई का आश्वासन दिया है।इस मौके पर रामसुरेश शाह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.