बलरामपुर, जनवरी 4 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। विकास खंड रेहराबाजार के ग्राम पंचायत गूमाफातमा जोत के एकता चौक गली की जर्जर सड़क सरकारी उपेक्षा की कहानी बयां कर रही है। तीन साल से सड़क सुधार का इंतजार कर रहे कस्बावासियों ने अब थक-हारकर गड्ढों को भरने का अनोखा तरीका निकाला है। अब ग्रामीण मजबूर होकर चाय की दुकानों से निकलने वाले इस्तेमाल किए हुए कुल्हड़ों को रात के समय सड़क के गड्ढों में डालकर उन्हें पाटने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन घटिया निर्माण के चलते महज एक महीने के भीतर ही सड़क दोबारा जर्जर हो गई। तब से लेकर अब तक कस्बावासी लगातार सड़क पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सड़क पर बने गहरे गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.