संभल, दिसम्बर 15 -- समाज हित संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने 29 नवम्बर को लोक निर्माण खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने संभल जोया रोड पर नगला फैक्ट्री से सैदपुर जसकोली तक सड़क जर्जर हालत में है। उसको 15 दिसंबर से पहले सही कराने की बात की थी, लेकिन विभाग ने सड़क को सही नहीं कराया। सोमवार को समिति के पदाधिकारी लोकनिर्माण विभाग कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। ढाई बजे धरना स्थल पर सहायक अभियंता पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर सड़क को सही करा दिया जाएगा। उसके बाद में समिति ने धरना समाप्त किया। इस दौरान महंत भगवानदास शर्मा, उमेश सिंह, किरनपाल सिंह, अंजार हुसैन, इमरान, महीपाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, विशेष कुमार शर्मा, इन्द्रेश कुमार, विकास कुमार, ...