हरिद्वार, दिसम्बर 13 -- गऊघाट वार्ड के पार्षद हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को विष्णु घाट के पास व्यापारियों और पार्षदों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस वार्ड में कई जगह बिजली के पोल भी जर्जर हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लेकिन, शिकायत के बावजूद नगर निगम, जल संस्थान और ऊर्जा निगम ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस पार्षद सोहित सेठी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष माधव बेदी और मोती बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री राजेश खुराना ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.