अल्मोड़ा, मार्च 30 -- मासी-कनरें-नौगांव-कबडोला सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क के नहीं सुधरने पर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर ग्रामीणों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग की। सोमवार को ग्रामीणों ने कनरें में एकत्रित होकर बैठक की। प्रदर्शन कर कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2013 में बनी 14 किलोमीटर लंबी मासी-कनरें-नौगांव-कबडोला सड़क की हालत खस्ता है। सड़क का अधिकांश हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कई जगहों पर डामर उखड़ चुका है। साइड की दीवारें भी टूट गई हैं। मासी गांव के पास जान जोखिम में डालकर वाहन सड़क से गुजर रहे हैं। कई बार सड़क सुधारने की मांग की गई, लेकिन विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया। कहा कि जल्द डामरीकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यहां जिला पंचायत सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.