संतकबीरनगर, मई 30 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सांथा विकास खंड का करमा कला-भटौरा मार्ग बदहाल हो गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। यह मार्ग भटौरा से करमा कलां होते हुए मुख्य सड़क मेंहदावल-गनवरिया मार्ग को जोड़ता है। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के दिनों में जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीण अंगद शर्मा, दीपक मिश्रा, धर्मराज शर्मा, मनोज चौरसिया, रामदास, भगवान दास, अनिरुद्ध शर्मा, कुंदन शर्मा, रामावतार शर्मा सुजीत चौधरी,रामपाल शर्मा, रामप्रसाद गौड़, सौरभ त्रिपाठी, विकास शर्मा, रविंद्र प्रताप आदि ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। उसके बाद सड़क की कोई मरम्मत कार्य विभाग के द्वारा नही किया गया, हम लोग कई बार विभाग से लेकर जनप्रतिनिधि तक शिका...