बलिया, मार्च 10 -- बलिया। शहर के आईटीआई चौराहा से आनंदनगर कॉलोनी में जाने वाली सड़क की पटरी पर बने बड़े गड्ढे का मरम्मत कार्य नगरपालिका के कर्मचारियों ने मंगलवार को शुरू कर दिया है। इसके लिए कॉलोनी के लोग अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' का आभार जता रहे हैं। यह समस्या चार दिनों से बनी हुई थी। आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के प्रसिद्ध जनप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार के अंक में 'कॉलोनी जाने वाली सड़क की पटरी पर बन गए गड्ढे' शीर्षक से फोटो सहित खबर 'घंटी बजाओ' श्रृंखला के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इसके बाद गंभीर हुई नगरपालिका की टीम ने उक्त स्थल पर पहले गड्ढे से पानी निकालने का काम शुरू किया। पानी निकलने के बाद पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप का लिकेज बंद किया और मरम्मत कार्य में जुट गए। मोहल्ला निवासी अभिषेक दूबे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.