मऊ, अप्रैल 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर क्षेत्र स्थित वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे सड़क की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अभियान चलाकर हटा दिया व भविष्य में अतिक्रमण पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुध्द अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली गेट से लेकर मधुबन मोड एवं मझवारा मोड़ तक सड़क के किनारे और पटरियों पर अतिक्रमण कर दुकान का सामान सजाने पर दुकानदारों पर को फटकार लगाते हुए अतिक्रमण खाली कराया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने सड़कों पर उतरी पुलिस, 228 वाहनों किए चालान अभियान के दौरान सड़क की पटरियों पर खड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.