चंदौली, फरवरी 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ बाजार में सड़क किनारे पटरियों (फुटपाथ) पर अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है। जिससे आए दिन बाजार में जाम लग रहा है। सोमवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों और कस्बावासियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है। आरोप है कि सड़क के किनारे बनी पटरियों पर दुकानें लगने से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जा रहा है। वहीं जगह-जगह ठेला खोमचा लगाने से पटरियों पर जगह का अभाव हो जाता है। दोपहिया चारपहिया वाहनों व सायकिल से बाजार में आने वाले ग्राहकों को सड़क पर वाहन खड़ा करना पड़ जाता है। जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को निकलने में जगह का अभाव होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। साथ ही पैदल राहगीरों के लिए भी परेशानी हो जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.