सड़क की जगह धान देख एलडीए वीसी का पारा हाई, मौके पर निरीक्षक बर्खास्त, फटकारकर भगाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ में एलडीए की नव विकसित आईटी सिटी योजना में जिस जगह सड़क का निर्माण होना चाहिए था, उस पर धान की फसल लहलहाते मिली है। यह देख लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) उपाध्यक्ष (वीसी) प्रथमेश कुमार आक्रोशित हो गए। अधिकारियों और इंजीनियरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने चार इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि सड़क पर धान लगवाने के मामले में रेवेन्यू इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश को मौके पर ही बर्खास्त करने का आदेश दिया। यही नहीं, उन्हें फटकारते हुए वहां से भगा भी दिया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद किसान से सवाल किया कि जब जमीन लैंड पूलिंग के तहत एलडीए के पास आ चुकी है तो प्रस्तावित सड़क की जमीन पर खेती कैसे की जा रही है। किसान ने बताया कि रेवेन्यू इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.