हरिद्वार, जनवरी 2 -- पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में डोगीवाला मार्ग पर जिला योजना से बनाए जा रहे नाले का निर्माण लोगों ने रुकवा दिया। उनका आरोप है कि ठेकेदार की ओर से इस नाले को सड़क की ओर बढ़ाया जा रहा है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। उनका कहना है कि इस नाले को खेतों की ओर बनाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी को लेकर शुक्रवार को उन्होंने नाले का निर्माण बंद करा दिया। पूर्व प्रधान रामपाल ने बताया कि धनपुरा-डोगीवाला मार्ग की चौड़ाई लगभग 65 फीट है, जबकि नाला लगभग 30 फीट पर बनाया जा रहा है। पहले सड़क की पैमाइश हो, इसके बाद नाला कम से कम 50 फीट पर बनाया जाए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तस्लीम अहमद ने कहा कि नाले के निर्माण से पहले न तो आमजन और न ही ग्राम पंचायत को कोई सूचना दी गई। सड़क की पूरी चौड़ाई सुनिश्चित करने के बाद ही नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.