गौरीगंज, मार्च 23 -- अमेठी। रामलीला मैदान अमेठी में अंबेडकर चौराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा जोड़ने के लिए एक सीसी रोड बनवाया गया है। लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने से चार पहिया और दो पहिया वाहन पलटकर गिर रहे हैं। सीमेंटेड मार्ग धरातल से आधा फिट से अधिक ऊंचा है। लेकिन चौड़ाई कम होने व पटरी न बनने से जब चार पहिया और दो पहिया वाहन आ जाते हैं तब जगह नहीं बचती। जिससे चार पहिया वाहन पलट जाते हैं। आसपास के लोगों ने मार्ग की पटरी बनवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.