चंदौली, मार्च 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चकिया अहरौरा मार्ग पर मुजफ्फरपुर गांव के पास चंद्रप्रभा नदी पर बने पुल पर कई जगह गिट्टियों के उखड़ जाने से गड्ढे बन गए हैं। पुल पर ज्वाइंटस और सरिया दिखाई दे रही है। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में स्थित यह पुल जो चकिया और मिर्जापुर को जोड़ने वाला आवाजाही का मुख्य मार्ग है। इन दिनों बड़ा संकट बनकर खड़ा है। पुल पर बने गड्ढे और उनमें दिख रही सरिया खुलेआम दुर्घटना को न्योता दे रही है। स्थानीय लोग महीनों से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक जागा नहीं है। बीते वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने बरसात के दिनों में लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए चंद्रप्रभा नदी पर पुराने बियर के सामने नए पुल की आधारशिला रखी थी। 2002 में बनकर तैया...