सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- लोटन। लोटन क्षेत्र के कपिया गांव का मुख्य मार्ग जर्जर हो गया है। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गायब हो गई हैं। इससे सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग कपिया से मुड़िली, बघेला, केनवनिया दरजीपुर आदि गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन लगभग हज़ारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। तेज प्रताप सिंह, हरिहर,संजय, राजाराम आदि ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...