चंदौली, मार्च 9 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया चंदौली मार्ग पर स्थित गजधरा गांव के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क की गिट्टियां कई स्थानों पर उखड़ जाने के कारण मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जिससे छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन कठिन हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार गजधरा गांव के पास सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ वाहन चलाना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार असंतुलित होकर वाहन फिसलने की स्थिति भी बन जाती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के समय यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। पानी से सड़क खराब हो गयी है, जिससे वाहन चालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.