गंगापार, मार्च 11 -- क्षेत्र के उरुवा बाया ऊंचडीह संपर्क मार्ग के उरुवा गांव पानी टंकी के पास सड़क की कटान राहगीरों के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। उक्त सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन बना रहता है। सड़क पर गड्ढा होने के कारण आए दिन राहगीर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण हो रहा था। इसी दरमियान पानी सप्लाई पहुंचाने के लिए जल निगम द्वारा सड़क को काटा गया था। बताया कि पाइपलाइन सप्लाई को बस्ती तक तो पहुंचा दिया गया, लेकिन सड़क काटने के बाद उसे मिट्टी से ढक दिया गया। जिसके कारण गड्ढे के साथ-साथ सड़क की कटान चौड़ी होती गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय ज्यादातर बाइक सवार यात्री फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। दुर्घटना को देखते हुए कई बार ग्रामीण सड़क की कटान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.